संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* सिक्किम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण आचार्य ने बुधवार को लंबे समय से बीमार चल रहे सेवापुरी के विधायक नील रतन पटेल नीलू के रखौना खजुरी स्थित उनके विधायक कार्यालय पर पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया और उनके बेटी अदिति पटेल से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां ली। और उनको जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना भी किया। इस दौरान साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह गौतम, रामशकल पटेल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित',किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिन्द, विरेन्द्र प्रतिनिधि रामविलास कार्यालय प्रभारी वंशराज पटेल, शशि कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।