UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिला पंचायत में पत्रावलियों के बेढंगे रखरखाव से भड़के सीडीओ दिये प्रतिकूल प्रविष्टि 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा गुरुवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवर अभियन्ता अभय कुमार,अवर अभियन्ता राकेश राय, विनोद कुमार एवं वैभव पाण्डेय द्वितीय श्रेणी लिपिक तथा प्रमोद कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उपरोक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।प्रथम तल व नजारत कक्ष के पास अलमारी एवं वाटर कूलर खराब स्थिति में पाए जाने व नजारत पटल की पत्रावलियों का रखरखाव ठीक ना पाए जाने व बेतरतीब अवस्था में पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नाजिर सुनील कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए।साथ ही कबाड़ हटाते हुए साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए। प्रथम श्रेणी लिपिक मंजू देवी द्वारा लाइसेंस रजिस्टर, टैक्स रजिस्टर एवं पिछले वित्तीय वर्ष में कितना टैक्स वसूली की गई की सूचना अद्यतन ना करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए टैक्स कलेक्शन का विवरण एवं रजिस्टर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए इन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिए गए। वित्तीय परामर्शदाता का कक्ष बन्द पाये जाने पर पता चला कि उनके पास जनपद चंदौली का भी अतिरिक्त प्रभार है। इस संबंध में निर्देशित किया गया कि वाराणसी और चन्दौली का रोस्टर तैयार कर तत्काल प्रस्तुत करें। निर्माण कार्यों की पत्रावलियों के अवलोकन में पाया गया कि ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य के प्रति जमा जमानत धनराशि का रजिस्टर एवं ठेकेदारों जमानत वापसी के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र का विवरण उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त पटल सहायकों को निर्देशित किया गया कि रजिस्टर बनाकर जमानत धनराशि का विवरण अंकित करते हुए अपर मुख्य अधिकारी से अवलोकित कराना सुनिश्चित करें।जिला पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराने एवं पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News