UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस आयुक्त ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया*

Updated on: 03 July, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी- नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। ऐसे में बूथों पर पहुंचकर मतदाता वोट दे रहे हैं। सभी बूथों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं नगर में हो रहे मतदान का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन औरजिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम मतदान का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से जहां बात की वहीं मौजूद मतदान कर्मी व अधिकारियों से हाल जाना।बता दें कि पुलिस कमिश्नर व डीएम ने नगर के कई वार्डों का भ्रमण कर वहां का जायजा लिया। जिसमें सेंट मेरीज़ सोना तालाब, तुलसी निकेतन, नेशनल इंटर कालेज पीलीकोठी, आदमपुर जोनल कार्यालय, मछोदरी स्मार्ट स्कूल, नेशनल गर्ल्स हाई स्कूल पीलीकोठी, हरिश्चन्द्र इंटरमीडिएट कालेज मैदागिन, बंगाली टोला इंटर कालेज, मदरसा हनीफिया ग़ौसिया बजरडीहा, हमीदिया मदरसा बजरडीहा आदि शामिल रहे। इस दौरान डेम और पुलिस कमिश्नर मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर पीठासीन अधिकारियों से डाले गये वोटों की संख्या, वोटिंग प्रतिशत आदि के बारे में पूछताछ की। साथ ही मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने का निर्देश भी दिया।वहीं डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी पहाड़िया मण्डी में ईवीएम मशीन रिसीविंग सेन्टर की व्यवस्था देखने पहुंचे। इस दौरान वहां उपस्थित कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बता दें कि गुरुवार को सुबह छह बजे से मतदान डेल जा रहे हैं जो शाम छह बजे तक जारी रहेंगे। वहीं काशी की 16 लाख जनता आज शहर की सरकार के भाग्य का फैसला तय करेंगे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News