पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर खेतासराय चर्चित दुल्हा हत्या कांड में फरार आरोपितों को शरण देने वाले एक और सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिन्स राजभर (22) पुत्र विक्रम राजभर निवासी तरसांवां थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे गुरैनी-कलापुर नहर रोड स्थित तरसांवां मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त चर्चित दुल्हा हत्या कांड में शामिल पुरस्कार घोषित वांछित आरोपितों को शरण और सहयोग प्रदान कर रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अशोक वर्मा, हेड कांस्टेबल बिरेन्द्र प्रसाद तथा कांस्टेबल शुभम शुक्ला शामिल रहे।