संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
रामेश्वर। विश्व जगत में पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने का अभियान चलाया जा रहा है।भविष्य के खतरे व चुनौतियों के प्रति सजगता और दायित्वबोध का भी कार्य तेजी पर है।ऐसे में स्वयंसेवक अपने दायित्वों को समाज व देश के प्रति निभाने का कार्य करें।साथ ही लोक साहित्य में गीतों के महत्व सहित लोकगीतों के माध्यम से प्राचीन काल मे पर्यावरण की रक्षा से परिचित कराया।उक्त बातेंआज महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय आवासीय शिविर के दूसरे दिन महाविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रो0 मंजू मिश्रा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त की।स्वयंसेवकों ने सुबह जलपान,प्रार्थना सभा के बाद रानी बाजार स्थित जलाशय के घाटों की साफ सफाई किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पर नाटक मंचन किया।छात्राओं ने व्यायाम के अंतर्गत पीटी किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अखिला नंद सिंह डॉक्टर अर्चना सिंह और कार्यालय के सभी कर्मचारीउपस्थित थे। सभी स्वयंसेवक अपने हाथ से भोजन बनाया और सबको खिलाया।भोजन का निरीक्षण करने राजा तालाब परिसर प्रभारी डॉक्टर रविंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।