UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान ने जनपद स्तरीय ब्रास बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया*

Updated on: 04 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*

 

शाहगंज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर में आयोजित जनपद स्तरीय ब्रास बैंड प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी श्री गंगा प्रसाद जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। 

विद्यालय के प्रबंधक श्री शशि प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News