UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 सिगरा पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय के केस नंबर 98016/2023 धारा 138 एन आई एक्ट का ई-वारण्ट सिगरा थाना कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा एक वारण्ट अभियुक्त गोविंद पुत्र छोटेलाल जद्दूमण्डी लक्सा वाराणसी के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत किया गया था जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गोविन्द पुत्र छोटेलाल निवासी जद्दूमण्डी को सोमवार को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 दुर्गा प्रसाद,का0 रविप्रकाश,का0 सन्तोष कुमार आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News