UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन का करीमुद्दीनपुर स्टेशन निरीक्षण,यात्री सुविधाओं के उन्नयन के दिए निर्देश

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी,आशीष जैन ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंडलीय अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी–फेफना रेलखंड पर संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीमुद्दीनपुर स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के पैनल,ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट,क्रैंक हैंडल,वीडर काउंटर,विफलता एवं कैंसिलेशन रजिस्टर तथा संरक्षा पुस्तिका का गहन अवलोकन किया। साथ ही स्टेशन अधीक्षक से परिचालन व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री शेड,बेंच,वाटर बूथ,प्लेटफॉर्म,शौचालय,पैदल उपरिगामी पुल (FOB),पंखे एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए,जिससे रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि यात्रियों को ट्रेन के डिब्बों की सही जानकारी मिल सके और उनकी यात्रा अधिक सुगम बन सके। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार,वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। निरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News