UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कथावाचक राजन महाराज को सम्मान मिलने पर उनके प्रसंशको में खुशी*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ- पूरे विश्व में श्री राम कथा का गायन करने हेतु पूज्य प्रेमभूषण महाराज के कृपापात्र राजन महाराज को हाउस ऑफ लार्ड द ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। राजन महाराज को सम्मानित होने पर हरहुआ ब्लाक के उदयपुर में प्रसंशको में प्रसन्नता व्यक्त की।राजन महाराज के प्रसंसक श्रवण मिश्रा ने बताया कि पुरस्कार के अवसर पर विश्व की कई विभूतियाँ वहां उपस्थित रहीं। यह सम्मान लेडी ब्रोनेस क्रमेर मेम्बर ऑफ हाउस ऑफ लार्ड सुनील चोपरा मयूर ऑफ सौथेक लंदन, डॉ रेणु राज के द्वारा दिया गया। चेयरमैन उदय शंकर सिंह उपस्थित रहे। इस सम्मान के लिए उनको पूज्य राजन महाराज के सभी प्रसंशको के ओर से शुभकामनाये दी गयी। उदयपुर में शुभकामना कार्यक्रम में श्रवण मिश्रा, ज्ञानेंद्र पांडे, प्रेम यादव, प्रिंस चौबे, खुशी व्यक्त किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News