संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद वाराणसी के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय हाई स्कूल छांही चिरईगांव वाराणसी में आयोजित किया गया।जिसके प्रथम दिवस में सर्वप्रथम बच्चों ने विद्यालय में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया उसके पश्चात ध्वज शिष्टाचार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सुरभि श्रीवास्तव रही ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के स्काउट गाइड को प्रत्येक दिन एक भलाई का कार्य करने के लिए शपथ दिलाया और उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड एक ऐसी विधा है जिसमें छात्र-छात्राओं को आपातकाल के लिए एक आदर्श एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की प्रेरणा देता है तथा निःस्वार्थ सेवा करना सीखना है साथ ही त्याग, समर्पण और विश्व बंधुत्व का भाव भी स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य होता है इसके पश्चात बच्चों ने नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत तथा ध्वस्त शिष्टाचार की कला को सीखे इसके पश्चात कैंप फायर का कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा द्वितीय दिवस बच्चों ने गांठ, फाँस,बंधन ,टेन्ट,टावर,पुल गैजेट इत्यादि को कैसे बनाएं इसके बारे में ज्ञान प्राप्त किया तथा इसका प्रदर्शन भी किया इसके पश्चात प्राथमिक सहायता का ज्ञान प्राप्त कर आपातकाल में किसी घायल की मदद करने का शपथ लिया। इसके पश्चात ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती कमलेश यादव ने किया कार्यक्रम के तृतीय दिवस सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से बच्चों ने सर्व धर्म संभव एवं विश्व बंधुत्व का संदेश दिया तत्पश्चात बच्चों ने दीक्षा संस्कार के माध्यम से स्काउट गाइड प्रतिज्ञा की शपथ ली जिसमें उन्होंने स्काउट गाइड के समस्त नियमों का पालन करने का वादा किया । तृतीय दिवस समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष डॉ सुरभि श्रीवास्तव रही तथा विशिष्ट अतिथि श्री संजीव कुमार एवं उमेश कुमार केसरी रहे सर्वप्रथम दीक्षा संस्कार में सम्मिलित होकर समस्त स्काउट गाइड ने दीक्षा प्राप्त किया तथा अतिथियों ने दीक्षार्थियों से एक-एक अवगुण त्यागने का वादा लिया तथा रोज एक भलाई का कार्य करने का शपथ लिया कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर के कैंप की आख्या प्रस्तुत कर अपने अनुभव को साझा किया इसके पश्चात समस्त प्रशिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया|प्रशिक्षक के रूप में रोवर लीडर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी , जिला प्रशिक्षक उमेश कुमार केशरी ,प्रीतम कुमार ने किया।कार्यक्रम का संचालन ग्रुप लीडर श्रीमती उपमा सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्नेह सुधा पांडेय ने किया।