UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

श्री विश्वनाथ कॉलेज ऑफ लॉ कलान का भूमि पूजन सम्पन्न  ग्रामीण विधिक शिक्षा को नई दिशा

Updated on: 02 July, 2026

मुख्य अतिथि के तौर पर दिनेश कुमार सिंह (उप लोकायुक्त, उत्तर प्रदेश) हुए शामिल, शिक्षा और सेवा का संगम बना समारोह

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दिपक सिंह 

 श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री विश्वनाथ कॉलेज ऑफ लॉ, कलान का भव्य भूमि पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार सिंह, उप लोकायुक्त (उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और पंडित देवनारायण आचार्य के सान्निध्य में सम्पन्न यह अनुष्ठान श्रद्धा, अनुशासन और गरिमा से परिपूर्ण रहा न्याय और मानवता का संगम है विधिक शिक्षा  दिनेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि “न्याय केवल कानून की परिभाषा नहीं, बल्कि मानवता की आत्मा है। जब विधिक शिक्षा गाँवों तक पहुँचेगी, तभी न्यायिक चेतना का वास्तविक विस्तार होगा।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विधिक शिक्षा का प्रसार लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है संस्थान ने रचा अनुशासन और उत्कृष्टता का नया इतिहास संस्थान के संस्थापक भोलानाथ सिंह ने कहा कि “आज का दिन ग्रामीण भारत की आकांक्षाओं के विस्तार का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाकर गाँवों के युवाओं को न्याय की भाषा सिखाई जाए।प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स ने 45 वर्षों में शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्थान का जो मानक स्थापित किया है, अब उसी को विधिक शिक्षा के क्षेत्र में रूपांतरित किया जा रहा है।उन्होंने कहा जब गाँव से विधिक चेतना उठेगी, तभी लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी न्याय के साथ सामाजिक दायित्व की शिक्षा  डॉ. वेद प्रकाश सिंह प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि यह कॉलेज ग्रामीण युवाओं में न्याय की समझ और सामाजिक दायित्व की भावना जगाने के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र से एलएल.बी. और बी.ए.-एलएल.बी. पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे, जिनके लिए अत्याधुनिक सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं।राजकुमार शशांक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति समारोह में राजकुमार शशांक सिंह की उपस्थिति ने आयोजन को विशिष्ट गरिमा प्रदान की। वे संस्था के प्रगतिशील दृष्टिकोण और युवाओं में न्याय चेतना के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक रूप में सम्मिलित रहे कुलानुशासक अतुल कुमार सिंह का विशिष्ट मंच संचालन कार्यक्रम का संचालन कुलानुशासक अतुल कुमार सिंह ने किया। उनका संचालन केवल औपचारिक सूत्रधारिता नहीं, बल्कि संवेदना, अनुशासन और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय था उनकी ओजस्वी शैली ने पूरे समारोह को जीवंत और प्रेरक बना दिया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
सिरमौर बनता जा रहा श्री विश्वनाथ ग्रुप जिले से परे पहचान जिले की पूर्वी छोर पर स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स अब केवल सुल्तानपुर ही नहीं, बल्कि जौनपुर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर जिलों तक अपनी शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी प्रबंधन के कारण सिरमौर संस्थान के रूप में स्वीकार किया जाता है।हाल ही में ग्रुप ने बीटेक और एमबीए कार्यक्रमों की भी शुरुआत की है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन की आवश्यकता नहीं रही शिक्षा, सेवा और संवेदना का संगम श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स वर्षों से शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है भूमि पूजन समारोह ने इस परंपरा को और सशक्त किया, जहाँ शिक्षा और सेवा का एक अद्भुत संगम देखने को मिला न्याय की ज्योति अब गांवों तक यह भूमि पूजन केवल भवन निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि न्याय, ज्ञान और मानवीय संवेदना की नई दिशा की शुरुआत है श्री विश्वनाथ कॉलेज ऑफ लॉ आने वाले समय में ग्रामीण युवाओं को न केवल विधिक शिक्षा देगा, बल्कि उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायित्व और नीति की भावना से भी जोड़ देगा  क्योंकि सच्ची शिक्षा वही है, जो न्याय और संवेदना का मार्ग प्रशस्त करे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News