UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर आयर से ब्लाक हरहुआ तक निकली यूनिटी मार्च

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। अजगरा विधान सभा अंतर्गत विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय आयर से हरहुआ ब्लाक परिसर लगभग 5 किमी लंबी यूनिटी मार्च पैदल 'एकता यात्रा' निकाली गई।जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे तिरंगे के साथ बंदेमातरम,भारत माता की जय , सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे जयघोष के साथ शामिल रहे।

   ह  मुर्दहा बाजार में डॉ0 भीमराव अंबेडकर ,ब्लाक परिसर में सरदार पटेल जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर अमर रहे का नेताओ ने जयघोष किया।ब्लाक प्रांगण में सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहा कि पीढियां याद रखेगी सरदार पटेल के योगदान को। देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया हम सब आजीवन उनके ऋणी रहेंगे।

         अजगरा विधान सभा के यूनिटी मार्च 'एकता यात्रा' में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र राय विधान परिषद सदस्य, त्रिभुवन राम अजगरा विधायक , नागेंद्र रघुवंशी सदस्य खादी ग्रामोद्योग भारत सरकार,श्रीमती सुनीता सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,चंद्रशेखर सिंह,अखण्ड प्रताप सिंह,संजय सोनकर जिला महामंत्री, श्रीमती विनीता सिंह जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, फौजदार शर्मा जिलामंत्री,पूर्व प्रमुख अखिलेश सिंह 'गोपाल',बब्बू उपाध्याय प्रमुख , रामप्रकाश सिंह 'बीरू' जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा,राणा चौहान ,आशुतोष मिश्रा हरहुआ मण्डल अध्यक्ष ,अरुणेंद्र सिंह उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मौर्य प्रधान आयर,नागेश केसरी, खरपत्तू प्रधान अहिरौली ,शांति शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट, अमर शहीद इंटर कालेज आयर के बच्चे व पार्टी पदाधिकारी ,मण्डल अध्यक्ष ,कार्यकर्ता प्रधानगण शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News