पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में राष्ट की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंत्री अवसर पर शुक्रवार को थाना परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने किया इस अवसर पर थाना प्रशाशन पुलिस विभाग विद्यालय के। बच्चों ने उपस्थित होकर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर निकाले प्रभात फेरी कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने सरदार पटेल के जीवन एवं उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्भुत योगदान को याद करते हुए कहा कि - सरदार बल्लभभाई पटेल न केवल भारत के आजादी के महान सेनानी थे बल्कि उन्होंने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखण्ड भारत की नींव रखी उनका योगदान हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस कर्मी एवं बच्चों को राष्ट्रीय एकता अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की शपथ दिलाई कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने रन फॉर यूनिटी का संकल्प भी लिया ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाया जा सके। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार उपनिरीक्षकगण महिला पुलिसकर्मी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा की वे देश की एकता और शांति बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के अन्त में थाना अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम सभी अपने दायित्व को निष्ठा से निभाए तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।