UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मुड़ीकट्टा बाबा मंदिर पर जेसीबी कार्रवाई, लोगों में आक्रोश

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। आवास विकास कॉलोनी के पार्क में वर्षों पुराने मुड़ीकट्टा बाबा मंदिर पर बाउंड्री व टिन शेड का निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रवर्तन दल ने बिना सूचना पार्क का गेट व निर्माण जेसीबी से तोड़ दिया, जिससे मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचा और करीब 9 पिलर गिरा दिए गए। लोगों का कहना है कि कार्य पार्षद की जानकारी में चल रहा था।

वहीं नगर निगम का कहना है कि पार्क की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, इसी कारण प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई कर निर्माण ध्वस्त किया। कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।लोगो ने 112 पर फोन का मामले की जानकारी दिया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News