UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नगर पंचायत के बदलपुर में अध्यक्ष के प्रयास से लगा 63 केवीए ट्रांसफार्मर

Updated on: 31 August, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख जौनपुर 

जौनपुर नगर पंचायत कचगांव के वार्ड बदलपुर में चेयरमैन फिरोज अहमद खान के प्रयास से 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब 63 केवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है। बता दे की नगर पंचायत के वार्ड बदलपुर में लगे 25 केवीए के बिजली के ट्रांसफार्मर से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हुआ करती थी जिससे लोगों को परेशानी होती थी, जिसके लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष फिरोज अहमद खान के द्वारा बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर लगातार 63 केवीए के बिजली के ट्रांसफार्मर की मांग की जा रही थी, जिसमें गुरुवार को दोपहर में चेयरमैन फिरोज अहमद खान की पहल पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलपुर में पहुंच गया और लगवाया जा रहा है।  चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने बताया कि 63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगने से लो वोल्टेज व बिजली की समस्या में काफी सुधार होगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News