UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भूटान में सम्मानित हुए काशी के डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। काशी के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित “बुद्धा इंटरनेशनल प्राइड अवॉर्ड 2026 एवं अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन” में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। विश्व शांति,मानवता,सर्वधर्म सद्भाव एवं देवनागरी उत्थान को समर्पित इस भव्य समारोह की मुख्य अतिथि भूटान नन्स फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक डॉ. ताशी जांगमो रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवीसी एवं बीडब्ल्यूए के संस्थापक तथा जेडीएन ग्रुप ऑफ बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक्सन दुकपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख,मानद कुलपति एवं सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने की।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस विशेष समारोह में भारत सहित विभिन्न देशों की विशिष्ट विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक को समाजसेवा,मानव कल्याण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु “बुद्धा इंटरनेशनल प्राइड अवॉर्ड 2026” प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन भारत की देवनागरी उत्थान फाउंडेशन एवं धरा धाम इंटरनेशनल,अमेरिका के पंडित तिलक राज शर्मा स्मृति ट्रस्ट,बांग्लादेश के द डेली ग्लोबल नेशन तथा श्रीलंका की सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में डॉ. सुनील दुबे,डॉ. सौरभ पाण्डेय,डॉ. इंद्रजीत शर्मा, डॉ. नारायण यादव एवं डॉ. महबूबुर रहमान, पीएचडी शामिल रहे। डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक काशी क्षेत्र में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। वे लंबे समय से सामाजिक सेवा,जनजागरण एवं मानवीय सहयोग से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों की सराहना राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होती रही है। सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक ने आयोजकों एवं अंतरराष्ट्रीय मंच के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समाजसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाने वाला है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News