UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गांव से नगर तक धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कस्तूरबा विद्यालय में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया जन्मोत्सव

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक 

जौनपुर शाहगंज भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के गांवों से लेकर नगर तक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यालयों व जनप्रतिनिधियों द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रभात फेरियां, शोभायात्राएं, रैलियां एवं विचार गोष्ठियां आयोजित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया गया नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सुरिस, ताखा पूरब, ताखा पश्चिम, समैसा, नटोली सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए। यात्रा जेसी चौक, डाकखाना तिराहा, कोतवाली चौराहा, रामलीला भवन चौराहा, एराकियाना, पुराना चौक व चूड़ी मोहल्ला होते हुए तहसील के समीप रामलीला मैदान पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मिथुन भारती, अजय, जय हिंद, शंकर लाल साधु, डॉ. प्रमोद कुमार, गिरधारी, अरविंद गौतम, रिंकू, डॉ. सुजीत राज, डॉ. अशोक गौतम, डॉ. विनोद कुमार व विशाल गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।वहीं नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बाबा साहब का जन्मोत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम प्रकाश, विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.पी. गौतम, डॉ. संजय व डॉ. हरिश्चंद्र द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को समाज में समानता, शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दिलाया गया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं शाहगंज नगर में डॉ. आंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का दृश्य।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News