UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अंगूठा लगवाकर भी नहीं मिलता राशन, ग्रामीणों में आक्रोश 

Updated on: 02 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। विकास खण्ड रामपुर अंतर्गत ग्रामसभा पचुरखी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन वितरण) को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार द्वारा अंगूठा (बायोमेट्रिक) लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता, जिससे लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बार-बार “आज आओ, कल आओ” कहकर टाल दिया जाता है और देखते ही देखते पूरा महीना बीत जाता है, लेकिन राशन नहीं मिल पाता। इस बार अप्रैल माह में सरकार द्वारा दो बार राशन वितरण का आदेश जारी किया गया था, लेकिन आरोप है कि एक बार भी राशन नहीं मिला शिकायत करने वालों में केशरी देवी, मदीना, विमला देवी, फुलकुमारी, सूरजा देवी और प्यारी देवी सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। उनका कहना है कि इस लापरवाही और मनमानी के कारण गरीब परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जरूरतमंदों को उनका हक समय पर मिल सके प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल इस पूरे मामले में अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे ग्रामीणों में रोष और बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य हो सकते हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News