संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामनगर अंत्योदय परिषद् द्वारा प्राथमिक विद्यालय भीटी रामनगर मे 1000 सामग्री कंबल, स्कूल बैग्स, जूते व मोजो का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रयागराज प्रभारी, बलिया चुनाव अधिकारी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री महेश चन्द श्रीवास्तव जी रहे जिन्होंने अपने कर कमलों से यह 1000 सामग्री का वितरण उपस्थित विद्यार्थियों को एवं उनके अभिभावकों को किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अन्त्योदय परिषद् द्वारा श्री महेश चन्द श्रीवास्तव जी के जन्मदिन के उपलक्ष मे किया गया। यह सारी सामग्री स्वीकार कर विद्यार्थियों को प्रसन्नता हुई। इस सामग्री का स्वीकार करने के लिए परिषद् ने बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित भी किया। इस अवसर पर बच्चों की करिअर काउंसलिंग, मोटिवेशन भी किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री महेश चन्द श्रीवास्तव जी ने कहा - “आपकी ऊर्जा, आपकी जिज्ञासा और आपके सपने ही इस देश का भविष्य हैं, आपकी क्षमताएँ असीमित हैं”, श्री महेश चन्द श्रीवास्तव जी ने बच्चों को संकल्प दिलाया “रोज एक नया सवाल पूछो, कितना भी छोटा हो, बड़ा हो, किसी भी चीज के बारे हो, रोज एक सवाल पूछो, और उसका उत्तर अपने किताबों, शिक्षकों, बड़ों या इंटरनेट का प्रयोग करके जानो”, उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों को बताया मात्र एक सावल प्रति दिन से आगामी 10 वर्षों मे बच्चे हजारों विषयों से अवगत होंगे, उनकी जिज्ञासा बढ़ती है और इस जिज्ञासा से उनके मस्तिष्क का विकास होता है। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा “बड़ा सोचो, बड़ा करो, और बड़े सपने देखो। किसी भी चीज से दरों मत, मेहनत से मत डरो, जो मेहनत से डरते नहीं, वही इतिहास बनाते हैं।” श्री महेश चन्द श्रीवास्तव ने बच्चों को कहानियों के माध्यम से प्रेरित किया, उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की कम उम्र में दिखाये साहस और बुद्धिमत्ता; रानी लक्ष्मीबाई की निडरता और आत्मसम्मान, स्वामी विवेकानंद जी के आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, सुभाष चंद्र बोस जी के देशभक्ति और साहस आदि के किस्से कहानियों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया।इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रधान श्रीमती डॉ रीना सोनकर ,संतोष द्विवेदी ,नंद लाल चौहान,सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, अजय प्रताप सिंह, शशांक श्रीवास्तव, अक्षत वर्मा, शाहिद खान, सुरेश बहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह पिं,टू संजय सोनकर, राकेश मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, सुनील सिंह, ललित सिंह, सृजन श्रीवास्तव, गोविंद मौर्य, जय सिंह चौहान, सुनीता गुप्ता, श्याम बाबू सोनकर, श्रीमती कंचन गुप्ता, मनजीत सिंह, आशुतोष पांडेय,
कार्यक्रम संयोजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।