UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

यूपीएसआरएलएम अंतर्गत प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी बीआरपी दीदियां*: विमल कुमार सिंह 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) अंतर्गत आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य विकास खंड स्तरीय व ग्राम स्तरीय गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी प्रशिक्षित ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) दीदियां उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत दिनांक 05 मई से चल रहे नवचयनित बीआरपी के उन्मुखीकरण विषयक सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।

     उन्होंने कहा कि यदि हमें एक सफल प्रशिक्षक की भूमिका निभानी है तो हमें अपने आपको उन विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी जिस विषय पर हमें आगे चलकर प्रशिक्षण देना है व कार्य करना है।

        प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि बीआरपी दीदियां इन सात दिवसों में दी गई जानकारी को अपने जीवन में उतारे और अपने कार्यक्षेत्र में जाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी निभाएं।

        प्रशिक्षण कार्यक्रम के सात दिवसों में प्रशिक्षकों द्वारा बीआरपी प्रतिभागियों को एनआरएलएम क्या है, मिशन का उद्देश्य, समूह की अवधारणा, SECC-सूची, सामाजिक समावेशन के अंतर्गत गरीब के द्वारा गरीबों को संगठित करना, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय संघ का निर्माण, एनआरएलएम के अंतर्गत कार्य करने वाले कैडर समूह सखी, विद्युत सखी, आजीविका सखी, बैंक सखी, उपसमितियों, मॉडल सीएलएफ, वित्तीय समावेशन, बैंक लिंकेज, बीमा अथवा सरकार द्वारा ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं, फार्म आजीविका, नॉन फॉर्म आजीविका, प्रोड्यूसर ग्रुप, आर्गेनिक खेती, ग्राम पंचायत विकास योजना आदि विषयों पर बतौर मुख्य प्रशिक्षक डीआरपी घनश्याम प्रजापति, सुरेश पाण्डेय, अतुल कुमार पाण्डेय, शशिकांत, जनार्दन सिंह जानकारी दी गई।

           प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के सभी विकास खण्डों से चयनित 64 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन दीदियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपयुक्त स्वतः रोजगार पवन कुमार सिंह एवं जिला मिशन प्रबंधक प्रदीप कुमार केसरवानी द्वारा समय - समय पर उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया गया।

         समापन अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार द्वारा सभी प्रशिक्षुओं एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर सुरेश तिवारी, नीरज कुमार, सुनीता मौर्या, सपना, रीना, अनोखी, पूजा, रीता सिंह, आरती, राधा, पूनम, किरन राय, प्रेमशिला, रंजना आदि की उपस्थिति रही। 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News