संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-1043/14 धारा 323, 504 भा0द0वि0 थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी अशोक यादव पुत्र पुनवासी निवासी ग्राम मवईयाँ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर आज दिनांक 30.04.2023 को समय 12.20 बजे वारंटी के घर ग्राम मवईयाँ से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,व0उ0नि0 श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी,हे0का0 रजनीश सिंह,का0 राजू सरोज थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।