UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चन्दौली प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से की शिष्टाचार भेंट 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --चन्दौली प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डा.अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कहा कि हम सभी मिडिया कर्मियों के साथ खड़े हैं। उन्हें जहां भी जैसी भी जरूरत पड़े इसके लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। इसके पूर्व सभी पदाधिकारीगण मण्डलायुक्त एस.राजलिंगम से भी शिष्टाचार भेंट किया।मण्डल आयुक्त ने भी पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम मीडिया कर्मियों की जो भी समस्याएं होंगी उनके सहयोग के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। शिष्टाचार भेंट करने वालो में चन्दौली प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डा.अनिल यादव, जिलाध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना, जिला महामंत्री चंचल सिंह, संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी,सदस्य सूरज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र कुमार गुप्त,नेहा द्विवेदी समेत कई लोग शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News