UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 मिर्जामुराद पुलिस ने चापड़ से मारपीट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मिर्जामुराद पुलिस ने फरार चल रहे धारदार हथियार से मारपीट करने वाले अभियुक्त मुन्ना लाल पटेल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम अषाढ़ थाना मिर्जामुराद वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर भुवालपुर नहर पुलिया के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी द्वारा किये गये पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके खिलाफ थाना मिर्जामुराद पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिसके डर से आज मैं भागने की फिराक में था कि अचानक आप लोगों ने पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 115(2), 352/118(2),बीएनएस,4/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जामुराद सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 अनिकेत श्रीवास्तव, उ0नि0 प्र0 कौशल किशोर,का0 रामाश्रय सरोज आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News