UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तहसील कर्मचारियों ने एसडीएम को किया सम्मानित*

Updated on: 04 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

 

 मड़ियाहूं स्थानीय तहसील के कर्मचारियों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं सुनील कुमार भारती को वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से सिविल सर्विस के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। एसडीएम भारती ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और तहसील का मान बढ़ाया।

सोमवार को तहसील के कर्मचारियों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया।

एसडीएम सुनील भारती ने बताया कि यह स्टेट ट्रायल था। अब उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रमोद श्रीवास्तव पंकज पाठक अखिलेश सिंह जितेंद्र मोर्य विनोद जायसवाल मार्शल आदि मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News