संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्वस्थ व स्वच्छ भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी महिला पंचायत प्रतिनिधि एवं समूह सखी की प्रशिक्षित महिलाएं।उनके स्वास्थ्य,टीकाकरण की जागरूकता मजबूत समाज बनाएंगी।उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानंदपुर में चल रहे ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग (प्रशिक्षण अनुभाग) भारत सरकार द्वारा प्रायोजित पांच दिवसीय स्वच्छ भारत,स्वास्थ्य और टीकाकरण जागरूकता विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा की शासन के मंशा के ग्राम पंचायत स्तर आप सभी पंचायत प्रतिनिधि एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आपसी समन्वय स्थापित कर स्वच्छ,स्वस्थ व पोषण युक्त गांव बनाने में अपना योगदान दें।कार्यक्रम में उपस्थित सेवा निवृत्त मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल ने प्रशिक्षुओं को व्यक्तिगत स्वच्छता का हमारे जीवन में क्या महत्व है और इसका हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है के बारे में बताया।
वही मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों के कार्य व दायित्व तथा स्वस्थ पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम अपने आप को बहुत सारी बीमारियों से बचा सकते हैं सिर्फ सप्ताह में दो दिन अपने भोजन की थाली में सहजन को स्थान देकर।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0शेर मोहम्मद द्वारा प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व टीकाकरण चक्र के बारे में जानकारी दी।प्रशिक्षण में अमरनाथ द्विवेदी,सुरेश तिवारी,ग्राम प्रधान डॉ रीना सोकर,ऊषा रानी सिंह,गीता देवी,सुचिता देवी,अर्चना देवी,कविता,शशिकला,साधना सिंह,लक्ष्मीना देवी,सविता देवी,संकुल समिति पदाधिकारी पूनम देवी,चंदा देवी,राधिका देवी,माया देवी,रुकमिना देवी,साजिदा बेगम,ममता देवी,लक्ष्मी मौर्या,सुमन,संगीता भारद्वाज,ऊषा देवी,साधना पटेल,कुमारी आरती,किरन, ग्राम पंचायत सदस्य राधा देवी,शीला देवी,रेखा देवी,रानी,सरिता देवी आदि सहित वाराणसी जनपद से 50 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व ग्रुप फोटोग्राफ वितरित कर प्रशिक्षण सत्र का समापन किया गया।