UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जायसवाल समाज 10 नवम्बर को सहस्रबाहु की जयन्ती पर निकालेगा शोभायात्रा --मनोज 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --हैहयवंशी कल्चुरी कलाल जायसवाल समाज के लोग 10 नवंबर 2024 को 12 बजे राजराजेश्वर कार्त्यवीर सहस्रबाहु भगवान श्री अर्जुन की जयंती पर शोभा यात्रा निकालेंगे। उक्त बातें शुक्रवार को जायसवाल क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कैण्ट स्थित एक नीजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा मनोज जायसवाल के नेतृत्व में वाराणसी महानगर के ऐतिहासिक भरत मिलाप स्थल नाटी इमली वाराणसी से आरम्भ होकर राणी सती मंदिर जगतगंज, लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, गिरजाघर गोदौलिया, चौक, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा चौराहा, पिपलानी कटरा होते हुए कसेरा भवन चिंतामणि बाग रामकटोरा में समापन होगी। 07 किलोमीटर लंबी यात्रा के समापन स्थल पर शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन और जलपान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)रविन्द्र जायसवाल की अगुवाई में कुल आराध्य सहस्रबाहु भगवान की पूजा अर्चना और भव्य आरती से समापन किया जाएगा। शोभा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग जायसवाल समाज द्वारा तैयार किए गए पोस्टर और बैनरों से आच्छादित रहेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान संस्थापक मनोज जायसवाल, संरक्षक रविन्द्र जायसवाल,विधायक रमेश जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल के अनुमोदन पर प्रकाश जायसवाल को जायसवाल क्लब का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। वार्ता के मनोज जायसवाल के साथ भानु जायसवाल, संजय गुप्ता, अजय जायसवाल, डॉक्टर रवि जायसवाल, विकास जायसवाल, रंजन जायसवाल, राजेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल, भरत जायसवाल, नंदलाल जायसवाल उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News