UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चौबेपुर चोलापुर थानाप्रभारी लाइन हाजिर

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, थाना प्रभारियों को हर माह देना होगा अपने उत्कृष्ट कार्यों का विवरण, जो उनके पदस्थापन की बनेगी आधारशिला

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान गत माह कोई उल्लेखनीय कार्य न करने एवं जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण न कर पाने के कारण जनपद स्तर पर सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होने वाले थाना चौबेपुर व चोलापुर के थाना प्रभारियों को किया गया लाइन हाजिर ।

थाना प्रभारी मूल्यांकन प्रणाली प्रत्येक थाना प्रभारी को हर माह होने वाली अपराध समीक्षा गोष्ठी में देना होगा थाना प्रभारी पद पर बने रहने का आधार । इस हेतु अपराधियों के विरूद्ध विशिष्ट कार्यवाही, जाम से निजात पाने/ अतिक्रमण हटाने में किया गया महत्वपूर्ण कार्य, उल्लेखनीय बरामदगी(अफीम, चरस व हेरोइन) आदि का थाना प्रभारी देंगे विवरण किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य न कर पाने वाले नहीं रहेंगे थाना प्रभारी । 

जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण थाना स्तर पर ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ताओं को जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, यह प्राथमिकता हो। प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित हो।

कांवड़ यात्रा हेतु निर्देश थानों के रात्रि अधिकारी रविवार व सोमवार को विशेष सतर्कता बरतें, थाना प्रभारी रात्रि अधिकारी को करें ब्रीफ ।पोस्टर पार्टी / नाइट ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के पास चूना, झाड़ू, पेंट ब्रश, फावड़ा, पॉलीथिन आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे  मंदिरों के पुजारियों व प्रबंधन समिति से संवाद स्थापित कर वॉलंटियर्स और पुलिसकर्मियों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाए  ट्रैफिक डाइवर्जन की जानकारी सिपाही स्तर तक पहुँचे, डाइवर्जन प्लान व कंटिजेंसी योजना की पूर्ण जानकारी सभी पुलिसकर्मियों को समय से दी जाये पार्किंग स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, यथा सम्भव सीसीटीवी (IP based) कैमरे तथा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगे ।   कांवड़ियों के रुकने के स्थानों के आस-पास यदि गहरे जलाशय हों तो सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग कर दी जाए, झाड़ियों की सफाई तथा अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं  कावड़ मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पतालों की सूची उपलब्ध रहे ।

 श्रावण मास के विशेष दिन – चारों सोमवार, महाशिवरात्रि, त्रयोदशी, नागपंचमी, रक्षाबंधन व चार शुक्रवार पर विशेष सतर्कता बरती जाए धार्मिक गुरुओं से संवाद स्थापित कर समन्वय बनाए रखें जिससे सूचना का आदान-प्रदान तेज हो ।  सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जाए, किसी भी धार्मिक/जातीय विवाद की शिकायत आने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही हो । श्रावण मास कावड़ यात्रा मार्ग पर कोई अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम या सड़क पर सब्जी बाजार आदि की अनुमति न दी जाए ।

 अपराध नियंत्रण अपहरण के मामलों में शिथिलता न बरती जाए जातीय संघर्ष की किसी भी सूचना पर, चाहे छोटी ही क्यों न हो, तत्काल और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित हो थानाध्यक्ष सीएम डैशबोर्ड के सभी बिंदुओं से पूर्णतः अवगत रहें । वांछित गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाये, गौहत्या से संबंधित वांछित अपराधियों को प्राथमिकता पर गिरफ्तार किया जाए । प्रत्येक DCP अपने जोन एवं ACP अपने सर्किल में मासिक अपराध समीक्षा अनिवार्य रूप से करें थानाध्यक्ष हर माह अपने कार्यों का लेखा प्रस्तुत करें, जो उनके पदस्थापन की आधारशिला बने ।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News