UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शाहगंज नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने जेसीआई सप्ताह की शुरुआत

Updated on: 02 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जेसी आई अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा 9 सितम्बर से 15 सितम्बर तक मनाए जा रहे जेसीआई सप्ताह "प्रिज्म 110" की शुरुआत झंडारोहण के साथ हुई। मंगलवार को सुबह 6 बजे मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने जेसीआई झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि जेसीआई सप्ताह के तहत कराए जा रहे कार्यक्रम बहुउद्देशीय और जनोपयोगी हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि माइसेम सीमेंट के असिस्टेंट मैनेजर आशीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, प्रेम नारायण जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जेसीआई सप्ताह चेयरमैन उज्ज्वल सेठ, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गांधी, संजय गुप्ता, मनोज पांडेय, दीपक जायसवाल, रविकांत जायसवाल, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल, जेसी सप्ताह चेयरमैन उज्ज्वल सेठ, वीरेंद्र जायसवाल, अमृता जायसवाल, विवेक सोनी, हिमांशु गुप्ता, आशीष सोनी, रवि अग्रहरि, रौनक मोदनवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, उत्कर्ष आर्य, अमृत अग्रहरि, रोहित गुप्ता, अर्पित आदि मौजूद थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News