UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग का मामला, वांछित आरोपी गिरफ्तार

Updated on: 01 September, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने के मामले में पुलिस ने वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई की पुलिस ने थाना रामपुर में दर्ज मु0अ0सं0-145/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जीतू पुत्र स्वर्गीय लाल प्रताप सिंह उर्फ लुलई सिंह, निवासी ग्राम निजामुद्दीनपुर, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 204, 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 115(2), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम कार्रवाई में थानाध्यक्ष रमेश कुमार, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल विशारद चौरसिया और महिला कांस्टेबल मंजीशा निषाद शामिल रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News