UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सपा सुप्रीमो का पुतला जलाने के विरोध में समाजवादी महिला सभा का जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल।

Updated on: 03 July, 2026

मतदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी 25 अप्रैल। भाजपा द्वारा सपा सुप्रीमो श्री अखिलेश यादव जी का पुतला जलाये जाने के विरोध में आज दोपहर समाजवादी महिला सभा द्वारा जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं की आवाज दबाती रही है। भाजपा ने महिलाओं को कभी न्याय नहीं दिया है। भाजपा पीडीए का हक छीनना चाहती है। महिला आरक्षण पर भाजपा के मन में खोट है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और वास्तविक भागीदारी को लेकर उठाई जा रही मजबूत आवाज़ का व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि महिला आरक्षण केवल एक कानून नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और समान अधिकार की बुनियाद से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी ने हमेशा महिलाओं के हक़ की लड़ाई को मजबूती से उठाया है, जो सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण तभी सार्थक होगा, जब समाज के हर वर्ग की महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री महिला सभा की जिलाध्यक्ष शशी यादव, महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशोदा पटेल, राष्ट्रीय सचिव उमा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा पाल, पुत्तूल यादव, विद्या भारती, पार्वती कन्नौजिया, रूबी खान, आरती यादव एडवोकेट, कौशल्या यादव, पायल जायसवाल, मालती देवी, किरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी महिला सभा की नेत्रियां शामिल थी

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News