UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने 15 लाख धनराशि से किया 218 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी आज मंगलवार को रोहनिया विधानसभा में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वीकृत रोहनिया मंडल में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत 2025-26 में 15लाख रुपये से 218 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य का विधि -विधान पूजन संग शिलान्यास किया गया।

    ग्राम पंचायत दाऊदपुर, तथा कर्दमेश्वर मंडल के नगर निगम में कंदवा वार्ड ,अवलेशपुर, एवं कंदवा,में माननीय प्रधानमंत्री जीके निधि से बनने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास ग्रामीणों की उपस्थिति में किया।

        पूर्व विधायक रोहनियां सुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड वाराणसी द्वारा कन्दवा वार्ड नं0 19 अवलेशपुर में सत्ती माता मंदिर से शैलेन्द्र सोनी के मकान तक 32 मीटर लागत 3लाख 32 हजार रुपये व वार्ड 19 में ही शिवजी नगर कालोनी में ध्रुव दादा के मकान तक 81 मीटर लागत 7 लाख व काशी विद्यापीठ ब्लाक के दाउदपुर में चेखुरी पटेल के घर से दरोगा राजभर के घर तक 105 मीटर लागत राशि 4 लाख 83 हजार रुपए से इन्टरलाकिग कार्य का शिलान्यास किया गया।जो जल्द ही आम जन के आवागमन में सहूलियत रहेगी।

    शिलान्यास के दौरान रोहनिया मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति तथा कर्दमेश्वर मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र केशरी, अमित सिंह सहित शक्ति केंद्र संयोजक ,बूथ अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी व

ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News