UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त हर्षित बरनवाल थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त हर्षित बरनवाल पुत्र स्व० सन्तोष बरनवाल नि०-देंत्रावीर हनुमान मन्दिर के सामने शान्तिपुरम कालोनी को दिनांक-01.01.2024 को समय करीब 21.35 बजे लमही पोखरा के पास से चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0002/2024 धारा 411,414 भा0द० वि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। विवरण पछताछ- अभियुक्त हर्षित बरनवाल ने पूछताछ करने पर बताया कि आज ही मैने यह गाड़ी एक व्यक्ति से पाँच हजार रुपये में खरीदा है। उस आदमी ने मुझे बताया था कि यह गाड़ी उसने आजमगढ़ से चोरी किया है और उसे पैसो की आवश्यकता है इसीलिए वह यह गाड़ी बेच रहा है तो कम पैसे में यह गाड़ी मैने उससे खरीद लिया। वह आदमी पैसे लेकर कहा चला गया।मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 शशि प्रताप सिंह,हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्य,का0 मनीष कुमार तिवारी,का0 हरिश्चन्द्र गुप्ता थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News