UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

: आयर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 60 मरीजों की जांच,दवा वितरण सम्पन्न

Updated on: 04 July, 2026

 पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। विकासखंड क्षेत्र के पंचायत भवन आयर बाजार में सुधा सर्जिकल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 60 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। भीषण गर्मी,हीट स्ट्रोक एवं मौसम जनित बीमारियों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से यह विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया गया,जिसमें गरीब एवं असहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. आर के सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में जनरल फिजिशियन,स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया और आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मौर्य उर्फ 'भीम' प्रधान ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है,ताकि समय रहते बीमारियों का उपचार हो सके और लोगों को राहत मिल सके। क्षेत्र के आयर,औरा,कांकलपुर,कुरौली,अहिरौली,गहनी समेत कई गांवों के लोगों ने निःशुल्क शिविर से स्वास्थ्य लाभ लिया।

[26/05, 06:23] Rinku Rai Press: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 वाराणसी मंडल में पर्यावरण संरक्षण अभियान तेज

 

स्टेशनों पर प्रभात फेरी,प्लास्टिक मुक्त अभियान,जल संरक्षण जागरूकता एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 25 मई 2026 को वाराणसी मंडल के बनारस,वाराणसी सिटी,बलिया,गाजीपुर सिटी,आजमगढ़,प्रयागराज रामबाग,सलेमपुर,भटनी,देवरिया सदर,सीवान एवं छपरा स्टेशनों पर अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई तथा प्लास्टिक प्रदूषण के आकलन एवं निगरानी के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। रेलवे कर्मचारियों के लिए प्लास्टिक कचरा कम करने एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया। इन कार्यक्रमों में रेलवे कर्मचारी,स्टेशन अधिकारी,छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाराणसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जल संरक्षण बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर पक्षियों के संरक्षण हेतु उपयुक्त स्थानों पर मिट्टी के बर्तन रखने एवं वितरित करने का विशेष अभियान चलाया गया,जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर निर्माण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।वाराणसी मंडल द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है,बल्कि स्वच्छ,हरित एवं प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसर के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News