संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --आशुतोष कुमार शुक्ला पुत्र कामेश्वर नाथ शुक्ला निवासी ग्राम बेहड़ा, तहसील केराकत जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। आशुतोष कुमार शुक्ला के मकान के सामने स्थित भूमि आबादी की भूमि है। जहां प्रार्थी का लंबे समय से रहन-सहन एवं उपयोग होता चला आ रहा है। प्रार्थी उक्त निजी भूमि में सबमर्सिबल पंप लगवाना चाहता है। प्रार्थी को आबादी की नीजी भूमि पर सबमर्सिबल पंप लगवाने में क्षेत्र के ही कुछ दबंग लोग बाधा डालने व मारपीट पर आमादा होने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए प्रार्थी द्वारा नायब तहसील दार को आवेदन पत्र दिया गया जिसमें कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा मौके पर मुआइना किया गया जिसमें यह पाया गया कि उक्त भूमि आबादी की है, एवं प्रार्थी का कब्जा है। इसके बावजूद विपक्षी दबंगों द्वारा निराधार आपत्ति करते हुए प्रार्थी के सबमर्सिबल पंप लगाने के कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है।इसके लिए प्रार्थी द्वारा एसडीएम व जिलाधिकारी जौनपुर को भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। किंतु अभी तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई। मजबूरन प्रार्थी ने मंडलायुक्त वाराणसी मंडल को 16 मई को आवेदन पत्र दिया गया। आवेदन पत्र के जरिए प्रार्थी आशुतोष कुमार शुक्ला द्वारा मंडल आयुक्त से पानी की समस्या को देखते हुए दबंगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए उक्त आबादी की नीजी भूमि पर सबमर्सिबल पंप लगवाने हेतु क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग किया गया। जहां मंडलायुक्त द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया