संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। रामेश्वर-हरहुआ क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में सर्वपल्ली डॉ0 राधा कृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण व केक काटकर शिक्षक दिवस के रूप में बच्चों ने धूमधाम से मनाया।कालेज के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार देकर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामना दी । रामेश्वर स्थित वी0आर0 पब्लिक स्कूल,प्राथमिक स्कूल रामेश्वर प्रथम,श्री युगल बिहारी इंटर कालेज,राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज बैजलपट्टी ,माँ रामप्यारी मेमोरियल इंटर कालेज हरहुआ,शर्मीला इंटर कालेज पुआरी खुर्द,शांति निकेतन इंटर कालेज आयर,अमर शहीद इंटर कालेज आयर,मुर्दहा सहित कई विद्यालयों में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।