UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरगोविन्द इंटर कालेज की प्रियांशी ने वाराणसी मण्डल में पाया दूसरा स्थान*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज विवेक सिंह 

 

जफराबाद।हरगोविन्द इंटर कालेज जफराबाद की कक्षा नौ की छात्रा प्रियांशी कौशल ने गुरुवार को वाराणसी में आयोजित मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।उसके इस सफलता से कालेज ही नही जनपद का नाम रोशन हुआ है।

ज्ञात हो प्रियांशी कौशल कक्षा नौ की छात्रा है।उसने पिछले महीने में नगर के राजकीय बालिका विद्यालय में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पाया था।उसी आधार पर उसका वाराणसी के पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज में आयोजित मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शामिल होने का मौका मिला।वहां पर वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर एवं चंदौली जनपद के बच्चे प्रतिभाग करने आये थे।प्रियांशी कौशल अपने विज्ञान शिक्षकों स्नेहा सिंह तथा हिमांशु पाण्डेय के साथ ऊक्त संगोष्ठी में प्रतिभाग करने पहुंची थी।संगोष्ठी में छात्राओं को क्वांटम युग का आरंभ,संभावनाएं तथा चुनौती पर विचार प्रस्तुत करने को कहा गया।जिसमें वाराणसी के संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल की छात्रा साल्वी सिंह ने पहला तथा हरगोविन्द सिंह इंटर कालेज की छात्रा प्रियांशी कौशल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।कालेज के प्रधानचार्य डॉ संजीव सिंह ने बताया कि प्रियांशी का अब प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी के लिए चयन हो गया है।शुक्रवार को प्रियांशी को कालेज परिसर में सम्मानित किया जाएगा।उनकी इस सफलता पर सभी ने ख़ुशी व्यक्त किया।उधर प्रियांशी कौशल ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत तथा माता पिता व गुरुजनों को दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News