संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* स्कूल कल्याण एसोसिएशन की बैठक वाराणसी स्थित मां शान्ति इण्टर कालेज में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने जुलाई माह में विद्यालय खुलने पर एक दूसरे को बधाई दी। बैठक में स्कूल कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी विद्यालयों से कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 21 के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 4 लॉटरी के माध्यम से जितने भी बच्चो का प्रवेश आपके विद्यालयो में किया गया है, सूची के अनुसार शत प्रतिशत प्रवेश लेना सुनिश्चित करे। साथ ही अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि विद्यालयों की समस्याओ पर सरकार को भी ध्यान देना चाहिए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 25 प्रतिशत कोटे में पढ़ने वाले गरीब बच्चो की शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान सरकार को हर तीन महीने में कर देना चाहिए। साथ ही उत्तरप्रदेश में आर टी ई की शुरुवात 2016 से हुई है तब से लेकर आज तक बच्चो के शुल्क में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नही किया गया है जबकि उत्तरप्रदेश से अलग होकर बने राज्य उत्तराखंड में मान्यता प्राप्त स्कूलों को मिलने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि 1850 रुपए प्रति माह की दर से भुगतान किया जाता है। स्कूल कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्कूल संचालकों ने एक स्वर में सरकार से मांग किया कि स्कूलों की दी जाने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि 450 प्रति माह से बढ़ाकर कम से कम 2000 रुपए प्रति माह किया जाय।
उपरोक्त बैठक में अभिषेक पटेल हरवेंद्र, जैनेंद्र मौर्य, डा विजय मौर्य , डा जे पी यादव, अश्विनी उपाध्याय, विशू जी बरनवाल, पुनीत पाण्डेय, गयादीन मौर्य, मनीष उपाध्याय, प्रमोद मौर्य, श्यामविहारी वर्मा, सहित अनेक प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।