संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* । आसाराम बापू आश्रम अनौरा हरहुआ में परम्परागत तरीके से आश्रम में गुरुकुल के बच्चों द्वारा मातृ पितृ पूजन दिवस धूमधाम से मनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुकुल के छात्रों व साधको के बच्चों ने सामूहिक रूप से अपने माता पिता की विधिवत पूजा करके उन्हें दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद मांगा तो वहीं माता पिता ने उन्हें विद्या , स्वास्थ्य एवं संस्कारित होने का आशीर्वाद दिया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी आश्रम के संचालक विश्वनाथ भईया जी, हरहुआ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित उपाध्याय, ग्राम प्रधान अनौरा दीपक चौहान , आश्रम के मीडिया प्रभारी वी के सिंह , प्रभु नारायण यादव , एस एन मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में साधक शामिल रहे