संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। कैबिनेट और स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनूप सिंह ने कहा कि कैबिनेट में स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।इसी क्रम में स्टाम्प मंत्री निबंधन मित्र नियुक्त करने जा रहे है जिसका हम विरोध करते है ।