संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी:- लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान के आदेशानुसार छात्र लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा ने सौरभ गोस्वामी को राष्ट्रीय सचिव की ज़िम्मेदारी सौपी | इसी क्रम में सौरभ गोस्वामी ने राष्ट्रीय दाइत्व सौपे जाने पर सांसद चिराग पासवान और छात्र लोजपा (र) राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पण पाठक का ह्रदय से आभार प्रकट किया और बताया की उनको मिली राष्ट्रीय दाइत्व का वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे ||