संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ विकास खण्ड हरहुआ के कम्पोजिट विद्यालय बेलवरिया में न्याय पंचायत मुर्दहाँ का शिक्षा चौपाल लगाया गया। जिसमे बच्चों के अभिभावकों व समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
शिक्षा चौपाल में विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों से सम्बंधित स्टाल व टी एल एम प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर बेबी फरीदा, प्रीति सिंह, प्रियंका सिंह, अंशु सिंह, ज्योति सिंह, मृदुला पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव नोडल अध्यापक, संगीता पाठक, उषा यादव सहित बच्चे एवम समस्त नोडल प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पाण्डेय ने किया।