UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 यूपी के पचास जिलों में शीतलहर का एलर्ट, न्यूनतम पारा पहुंचा 03 डिग्री

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं संग गलन की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के लगभग 20 से ज्यादा जिलों में पाला पड़ने और अत्यधिक ठण्ड की चेतावनी जारी किया है। वही 50 जिलों में शीत लहर की भी चेतावनी है। बृहस्पतिवार को बरेली, अयोध्या, झांसी, गोरखपुर, बलिया और बहराइच जिले आदि सर्द हवाओं संग शीत लहर की चपेट में रहे। आंचलिक मौसम विभाग केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से शीत लहर के अगले तीन से चार दिन तक चलने और पारे में अभी और भी गिरावट के आसार हैं। इन इलाकों देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में पाला पड़ने की सम्भावना है। आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में शीत लहर की चेतावनी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News