UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*स्वतंत्रता के सिपाही बन माताभिख चौबे ने अंग्रेजों से लोहा ली,उनकी अमर याद प्रेरणा देगी।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

*हरहुआ।* युवा संवाद @2047 के क्रम में नेहरू युवा केन्द्र वाराणसी युवा कार्य एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार व जनजातीय शोध एवम विकास संस्थान वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत चक्का स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप "मेरी माटी मेरा देश" पर शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय "बब्बू" ने कहा कि शहीदों ने अपनी शहादत से देश को आजाद कराया है यह उनका देश के लिए बड़ा ऋण है। 

       उपनिदेशक नेहरू युवा केन्द्र कपिलदेव ने कहा कि शहीदों का बलिदान अजर व अमर है। इससे देश के युवा प्रेरणा लें। सूबेदार मेजर ऑनरेरी भारतीय सेना गुलाब चन्द्र तिवारी ने कहा कि देश की सीमा पर 1962 में चीन की लड़ाई में तिलकधारी यादव ने चक्का की मिट्टी को तिलककर शहीद हुए वहीं चक्का लगायत कई गाँवो के रणबांकुरों स्व0 माताभिख चौबे उर्फ गड़ासा मार गुरु ने अंग्रेजो को भगाने में तमाम यातनाओं के बावजूद संघर्ष करते रहे।भारत माता की जय गान कर पूरे टीम के साथ संघर्ष करते हुए अमर हो गए।उनकी अमर गाथा को देश याद रखे उनकी प्रतिमा जन सहयोग से स्थापित की जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने भी इस दिशा में सहयोग का आश्वासन दिया है।

कार्यक्रम के शुभारम्भ में क्रांतिदूत बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात शुरू हुआ। उपस्थित युवाओं /युवतियों को तिरंगे झंडे के साथ रैली के लिए प्रस्थान किया गया जो शहीद चबूतरे पर पुष्प अर्पित किया। वापस आकर संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शहीद तिलकधारी के इकलौते पुत्र राजनाथ यादव का अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर अतिथियों ने सम्मान किया।

    उक्त स्थल पर अनिल चौरसिया अधीक्षक समाज कल्याण, राष्ट्रीय स्वयं सेवक शिवप्रताप सिंह, देवेंन्द्र पटेल, आनन्द चौबे, सुमन चौबे ,अनिल गोंड ,वैभव कुमार ,श्रुति ,शिवप्रकाश,रामप्रवेश सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मधुवन यादव व कुशल संचालन बृजभान 'मरावी'ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News