UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सीडीओ ने काशी को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने हेतु उत्तरदायी अधिकारियों संग किया बैठक

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्माइल योजना के अंतर्गत जनपद वाराणसी को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में उत्तरदायी विभागों के अधिकारियों संग बैठक किया गया। उत्तरदायी विभागों में जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश कुमार दुबे,जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र,चाइल्ड लाइंस, पुलिस विभाग, नगर निगम, श्रम विभाग एवं अपना घर आश्रम के अधिकारी गण उपस्थित रहे।बैठक में सीडीओ द्वारा प्रभारी एएचटीयू को निर्देशित किया गया कि एक महिला एवं एक पुरुष कांस्टेबल को स्थाई रूप से टीम में नामित किया जाए एवं भिक्षावृत्ति वाले स्थान व सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया जाए तथा काशी को भिक्षावृत्ति से मुक्त किया जाए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News