विनोद यति की खास रिपोर्ट
चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहाव चौराहे के पास स्कॉर्पियों में सवारों ने ओवरटेक को लेकर छह से सात राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलायी । गोली चलने की जानकारी पर आसपास के लोगों को जुटान होता देख सभी भाग निकले। मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने जांच पड़ताल की।मोहाव चौराहे पर सोमवार रात स्कार्पियो सवारों की बाइक सवारों से ओवरटेक को लेकर कहा सुनी हुई। तीन बाइक सवार आधा दर्जन की संख्या में युवक चौबेपुर से मोहाँव की तरफ जा रहे थे। रात नौ बजे मोहाव चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से आए स्कार्पियो सवारों ने घर कर रोक लिया और कहासुनी करने लगे। बात बढ़ी तो असलहा निकालकर डराने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। ऐसे में जान बचाने के लिए बाइक सवार कुछ बाबतपुर की तरफ तथा कुछ वाराणसी की तरफ भागे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राजेश त्रिपाठी मयफोर्स मौके पर पहुंचे तथा आरोपियों कि संभावित पहचान मिलने पर उनकी तलाश में जुट गये । आसपास के लोगों ने ओवरटेक करने को लेकर विवाद होने की संभावना व्यक्त की जिसमें स्कार्पियो सवारों ने अपना प्रभाव जमाने के लिए हवाई फायरिंग की होगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि गोली चली या नहीं इसकी जांच की जा रही है।