संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। विकास भवन के सभागार में सोमवार को सीडीओ हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में कैच दि रेन से सम्बन्धित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपायुक्त श्रम रोजगार,सहायक अभियंता लघु सिंचाई,जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक अभियंता भूगर्भ जल विभाग, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को 30 मार्च 2025 तक रूफटॉप,तालाब,चेक डैम,खेत तालाब,निष्प्रयोज्य हैण्ड पम्प आदि कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने लक्ष्य को 30 मार्च 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।