पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर मड़ियाहूँ तहसील के नेवढ़िया ग्राम सभा में समाजसेवी अमृतलाल पटेल के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हिमताज परिवार की रामनगर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रेखा पाण्डेय ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका प्रसिद्ध नारा “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है रेखा पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान ही देश को एकता और समानता के सूत्र में बांधे हुए है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और अधिकारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान अमृतलाल पटेल ने सभी उपस्थित लोगों को बाबा साहब का स्मृति चिन्ह एवं फोटो भेंट कर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती, जिसे भीम जयंती के नाम से भी जाना जाता है, हर वर्ष 14 अप्रैल को मनाई जाती है। यह दिन सामाजिक समानता और जागरूकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर पंकज दूबे, सपा नेता के.पी. पाठक, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, राजेश दुबे, लालबहादुर यादव, ओमप्रकाश सरोज, रामचरित्र सरोज, दरश गौतम, अनिल गौतम, सुनील गौतम, सुरेंद्र गौतम, जितेंद्र सरोज, रवि कुंवर सरोज, बरुण कुमार, राम प्रवेश गौतम, पंकज, रामप्रकाश, अवधनारायण गौतम, लालमान, हरिनाथ गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।