UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डीसीएफ मे फिर चलेगा बाबा का बुलडोजर

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। नदेसर स्थित जिला सहकारी फेडरेशन के प्रांगण मे जल्द ही पुनः बाबा का बुलडोजर चलेगा।उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व डीसीएफ मे मंडलायुक्त वाराणसी के निर्देश पर उपायुक्त सहकारिता वाराणसी मंडल अजीत सिंह तथा सहायक आयुक्त वाराणसी सोमी सिंह की निगरानी मे सहकारिता विभाग के अधिकारियो ने बुलडोजर चलवा कर तमाम अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिये।इस संबंध मे कालिका होटल,रमेश होटल,सुमन राय,शाहिद खान,बाबू खान,बाँके यादव,शंकर मोटर,विन्ध्यवासिनी देवी और सद्दाम खान के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिये गए थे।सचिव अवधेश सिंह ने बताया कि कूड़े-करकट और गंदगी के कारण फेडरेशन पर छावनी परिषद द्वारा जुर्माना लगाया गया है जिसके क्रम मे गंदगी फैलाने के जिम्मेदार दुकानदारो पर फेडरेशन द्वारा जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना देने मे हीला हवाली करने वाले दुकानदारो के खिलाफ नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।शनिवार को सुबह सचिव अवधेश सिंह ने डीसीएफ पहुंच कर गेट पर लगी रमेश की चाय की अवैध गुमटी को बलपूर्वक हटवा दिया ।साथ ही संजय राय का पूड़ी सब्जी का ठेला भी हटवाया।सचिव ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य मे पुनः अतिक्रमण पाया गया तो दोषी के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।सचिव ने मौके पर कारीगरो को बुलाकर गेट की मरम्मत और वेल्डिंग का कार्य पूर्ण कराया।सचिव ने यह भी बताया कि परिसर के कुछ अवैध अतिक्रमण चिन्हित किये गए है जिन्हे ध्वस्त कराने के एक बार पुन बुलडोजर चलाया जाएगा।बुलडोजर चलने और गंदगी हट जाने के बाद डीसीएफ परिसर मे पर्याप्त खाली भूमि निकल आई है।इस संबंध मे सचिव ने बताया कि खाली जमीन पर प्रबंध कमेटी के प्रस्ताव तथा छावनी परिषद की अनुमति के बाद बनारसी साड़ियो के शोरूम और मैरेज लान बनाने की तैयारी है।सचिव ने यह भी कहा कि प्रभारी सहायक आयुक्त सोमी सिंह के निर्देश पर सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत डीसीएफ जल्द ही रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यावसायिक गतिविधियो को शुरू करेगा।परिसर मे नोटिस बोर्ड लगाकर बाहरी व्यक्तियो का रात नौ बजे के बाद प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।सचिव अवधेश सिंह ने बताया कि परिसर के भीतर अब कोई बाहरी वाहन नही पार्क किये जा सकेंगे ।यदि कोई बाहरी वाहन अवैध रूप से पार्क पाया जाता है तो नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। गंदगी पाये जाने की स्थिति मे दुकानदारो और किरायेदारो पर सामूहिक जुर्माना लगाया जाएगा।ज्ञातव्य है कि शासन की सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर की प्रेरणा से अधिकारियो ने डीसीएफ के आमूलचूल सुंदरीकरण और अभिनवीकरण की योजना तैयार की है।पचासो वर्षो से अतिक्रमण और अराजकता की बेड़ियों मे कैद जिला सहकारी फेडरेशन के दिन बहुरने वाले हैं।क्षेत्रीय जनता डीसीएफ मे दिख रहे परिवर्तनो से खुश भी है और भविष्य के प्रति आशान्वित भी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News