संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मार्जिन मनी ऋण का गबन करने वाले अभियुक्त मो0 इमरान पुत्र तकी खां निवासी 58/150बाग ऐनाबीबी हुसेनगंज लखनऊ के तत्कालीन पटल सहायक वर्तमान में वरिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम को ईओडब्ल्यू की पुलिस टीम ने बुधवार को अल्प संख्यक विभाग विकास भवन गोंडा से गिरफ्तार किया गया।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड जवाहर भवन लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर में वर्ष 1996 से अप्रैल 2000 के मध्य मार्जिन मनी ऋण का वितरण किया गया था। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी ने विवेचना मे पाया कि अभियुक्त गण द्वारा फर्जी अभिलेख तैयार कर निगम मुख्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिली भगत कर फर्जी नाम व पते से जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश वित्तीय एवं विकास निगम गाज़ीपुर अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण जनपद गाजीपुर व संबंधित बैंक की फर्जी तौर पर औपचारिकताएं पूर्ण कर मार्जिन मनी प्राप्त कर शासकीय धन लगभग 11 लाख रुपए का गबन किया गया। इस अभियोग में साक्ष्य संकलन के पश्चात कुल 13 अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई थी। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 419,420,467,468,471,120 बी व 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी के समक्ष पेश कर अग्रिम करायी जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त वर्तमान समय में गोंडा में नियुक्त था।उसे गोंडा वित्तीय विकास निगम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक सहजानंद श्रीवास्तव, निरीक्षक बृजेश, मुख्य आरक्षी छेदी सिंह, सरफराज अंसारी आर्थिक अपराध संस्थान संगठन वाराणसी शामिल रहे।