संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए 14 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान होगा।इनमें से कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जो बेहद हॉट सीट हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी,तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला होगा। इन 14 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी 25 मई को मतदान होगा।
यूपी के इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान*
छठवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्तकबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी शामिल है। इनमें दो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 14 लोकसभा सीट पर 146 पुरुष और 16 महिलाओं सहित कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि गैसड़ी विधानसभा सीट पर सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।